HomeAasthaदुर्गा अष्टमी पर कैंथघाट में मां मनसा देवी के दरबार सजेगा मेला,...

दुर्गा अष्टमी पर कैंथघाट में मां मनसा देवी के दरबार सजेगा मेला, ये खेलकूद होंगे मुख्य आकर्षण, बरसेंगे आकर्षक इनाम

नाहन : जिला सिरमौर के सैनधार इलाके की नेहर सवार पंचायत के कैंथघाट में दुर्गा अष्टमी पर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है. 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले मेले में कुश्ती समेत खेलकूद प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण होंगी.

इस दौरान कबड्डी और वॉलीबॉल स्पर्धाओं के साथ साथ महिलाओं की खेलकूद भी मेले की शोभा बढ़ाएगी. मेले का समापन नाहन के विधायक अजय सोलंकी करेंगे.

मेला कमेटी के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर सैनधार क्षेत्र का पारंपरिक मेला कैंथघाट में बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा. इस मेले में वॉलीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जो मेले का मुख्य आकर्षण होगा.

ये भी पढ़ें:  धोखाधड़ी के मामले में पूर्व पंचायत प्रधान सहित महिला को 3-3 साल की सजा

महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता भी कराई जा रही है, जिसमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर और मटका तोड़ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी. विजेता टीम को 1100 रुपये और स्मृति चिन्ह दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 501 रुपये भेंट किए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं ग्रामीण स्तर और पंचायत स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये होगा. मेले में कुश्ती का भी आयोजन होगा. इसके साथ साथ लोक संपर्क विभाग के कलाकार सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे.

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मेले में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मेले में पहुंचकर मां मनसा देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें. इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा नाहन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More