HomeNationalकेरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में पहुंचे सीएम सुक्खू,...

केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले ये भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केरल के श्री भगवती मंदिर, अल्पपूझा में आयोजित 42वें अखिल भारत श्रीमदभागवत महासत्र में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत पुराण से मानवता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है. इससे हमें धर्म, भक्ति और सेवा जैसे शाश्वत मूल्यों की शिक्षा मिलती है.

भागवत पुराण हमें यह स्मरण करवाता है कि सच्चा आनंद ईश्वर को समर्पण और सद्गुणों को अपनाने से प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि यह महासत्र भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है. उन्होंने गोपिका संगम की सराहना की, जिसमें 16008 गोपिकाएं और बच्चे शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें:  पीटीएफ ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान, एसजेवीएनएल ने भेंट किया अंतरिम लाभांश का चेक

उन्होंने इसे भक्ति की सच्ची और निश्छल भावना का अद्भुत उदाहरण बताया और आयोजकों को इस पावन परंपरा को संजोकर रखने व आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भावी पीढ़ियों को उनकी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़े रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केरल आध्यात्मिकता का केंद्र है, जहां लोग भक्ति और संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं. इस तरह के आयोजन विभिन्न राज्यों और समुदायों के लोगों को आस्था के माध्यम से एकजुट करने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी विस्तार से बताया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में गुरू-शिष्य का रिश्ता तार-तार! छात्राओं ने शिक्षक पर जड़े ये गंभीर आरोप, केस दर्ज

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है, यहां पवित्र शक्तिपीठ, प्राचीन मंदिर और आध्यात्मिक स्थल हैं, जहां लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण मिलता है. हिमाचल प्रदेश भले ही एक छोटा राज्य है लेकिन यहां हर वर्ष चार अंतरराष्ट्रीय, पांच राष्ट्रीय, 23 राज्य स्तरीय और अनेक स्थानीय मेले आयोजित किए जाते हैं.

यह मेले प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पहाड़ों पर स्थित मंदिरों को रज्जू मार्ग से जोड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई से इन मंदिरों के दर्शन कर सकें.

ये भी पढ़ें:  JEE Mains में Career Academy का दमदार प्रदर्शन, आदित्य जायसवाल ने 99.10%ile के साथ मारी बाजी

इसके अलावा सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्विटी से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसके अंतर्गत श्रद्धालु हवन, भंडारा और जागरण जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More