होमHimachalUnaचिट्टे की डील के बीच मचा हड़कंप, पुलिस टीम पर कार चढ़ाने...

चिट्टे की डील के बीच मचा हड़कंप, पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास, नशा तस्कर और खरीदार दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश की जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्तूबर को पुलिस थाना अंब के प्रभारी निरीक्षक विपन शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान कैलाशनगर नकड़ोह में मोटरसाइकिल सवार अर्जुन सिंह निवासी कैलाशनगर नकड़ोह को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.77 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से 8.73 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में मैकेनिक की दुकान पर स्पेशल सेल एक्स की दबिश, 265 ग्राम अफीम और चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचा एक कार चालक हरकीरत सिंह निवासी वार्ड नंबर-6, देव नगर, भरवाई रोड, पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए कार समेत फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसे भी पकड़ लिया और मामले में गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि हरकीरत सिंह उससे चिट्टा खरीदने के लिए आया था। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। नशे की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस के साथ आम जनता का सहयोग भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  ठगों ने 1.50 लाख उड़ाए... पीड़ित ने तुरंत पुलिस को बताया तो बच गई पूरी रकम; ऊना साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई

2.77 ग्राम चिट्टे के साथ एक धरा
एक अन्य मामले में जिला पुलिस ऊना ने एक व्यक्ति को 2.77 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ मौके पर धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्तूबर 2026 की शाम पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम एएसआई अनुज कुमार, अन्वेषणाधिकारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान शिव मंदिर भरवाई के पास खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान अनुज भारद्वाज निवासी करियाडा, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब से नाहन लाई जा रही थी नशे की खेप, सूचना मिलते ही SIU ने लगाया नाका, किया गिरफ्तार

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी को नशे की खेप कहां से मिली और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More