HomeHimachalSirmaurगोकशी के विरोध में हरिपुरधार में सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन, आरोपियों...

गोकशी के विरोध में हरिपुरधार में सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

हरिपुरधार : गत दिनों पांवटा साहिब और उत्तराखंड की सीमा पर मानपुर देवड़ा क्षेत्र में मिले गोवंश के अवशेषों के विरोध में शुक्रवार को हरिपुरधार में हिंदूवादी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में रुद्र सेना, देवभूमि संगठन और हिंदू सनातनी संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने गोकशी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हरिपुरधार बाजार में रैली निकालकर गोवंश हत्यारों और जेहादी घुसपैठियों के खिलाफ नारेबाजी की. रुद्र सेना देवभूमि संगठन हरिपुरधार इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि पांवटा साहिब में हुए गोवंश की जघन्य हत्या के अपराधियों ने सनातन और हिंदू धर्म की आस्था पर गहरी चोट की है. उन्होंने कहा कि गोवंश हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा अमल में लाई जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:  ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता में युवा गायकों को मिलेगा मंच, विजेता को 50,000 व उपविजेता को 31000 का इनाम

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार हरिपुरधार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा, जिसमें इस तरह के गोवध, जिहादी घुसपैठियों और राष्ट्र विरोधियों को कड़ी सजा देने के लिए विधेयक लाने की मांग की. इसके साथ साथ प्रदर्शकारियों ने इस जघन्य अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग भी रखी.

हिंदू संगठनों ने कहा कि हिमाचल देवभूमि होने के साथ साथ शांतप्रिय राज्य है. यहां जेहादी घुसपैठिए और गोवंश हत्यारे आपसी भाईचारा और शांति खराब करने की कुचेष्टा कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर लगाम लगाई जानी चाहिए. इस मौके पर महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  718 ग्राम अफीम डोडे की खेप के साथ शिलाई पुलिस ने धरा पिकअप चालक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More