HomeCrimeसिरमौर में अब 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 12 दिनों में...

सिरमौर में अब 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 12 दिनों में बच्ची से दुष्कर्म का दूसरा मामला

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में अब 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिला में पिछले 12 दिनों में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है. इससे पहले एक 6 साल की बच्ची के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था.

ताजा मामला उपमंडल पांवटा साहिब से जुड़ा है. यहां 7 साल की प्रवासी बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस के अनुसार बच्ची से यह घिनौना कृत्य एक मेले में झूले लगाने वाले व्यक्ति ने किया. आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर यमुना नदी के किनारे ले गया, जहां उसने यह दरिंदगी की और फिर मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें:  जबरन इंटरव्यू... 11 हजार की रसीदें काटने और धमकाने के आरोप; कथित फर्जी पत्रकार पर नाहन में केस

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है. फिलहाल बच्ची की हालत स्टेबल है. मामले में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही है.

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामला संवेदनशील है. लिहाजा इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

बता दें कि इससे पहले 30 मार्च को नाहन महिला पुलिस थाना में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था. इस मामले में पीड़िता को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें:  एचपी होम स्टे नियम 2025 के तहत होम स्टे/बी एंड बी इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More