HomeHimachalSirmaurसिरमौर में अंधड़ ने मचाई भारी तबाही, पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान,...

सिरमौर में अंधड़ ने मचाई भारी तबाही, पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान, फसलें तबाह, कई कच्चे और पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त

नाहन : जिला सिरमौर में बुधवार की मध्यरात्रि अचानक आए भारी अंधड़ ने जगह-जगह भारी कहर बरपाया. कहीं पेड़ गिरने से गाड़ियां चपेट में आईं तो कई जगह पक्के और कच्चे मकानों को भी नुकसान हुआ. अंधड़ से कृषि और बागवानी भी तबाह हुई है.

निचले इलाकों में जहां आम में आया फ्लोर यानी बौर झड़ गया तो वहीं जिले के ऊपरी इलाकों में आडू, प्लम और खुमानी आदि फलदार पौधों से फल झड़कर जमीन पर गिर गए. इसके साथ साथ निचले इलाकों में गेहूं और जौ की फसलें भी प्रभावित हुई हैं. इन दिनों फसल की कटाई का कार्य चल रहा है. कई जगह खड़ी फसल खेतों में ही लिट गई तो कटी फसल बिखर गई.

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर : नशा तस्कर दंपति की 70.70 लाख की संपति सीज करने की मिली स्वीकृति

कृषि विभाग ने अंधड़ से फसलों को 42 लाख रुपये का नुकसान आंका है. जबकि बागवानी विभाग भी नुकसान का आंकड़ा एकत्रित कर रहा है. वहीं, बिजली बोर्ड को भी कुछ घंटे के अंधड़ ने लाखों रुपये की क्षति पहुंचाई है.

तेज अंधड़ के चलते शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नैनीधार के रण सिंह, सतौन के सौरव और पच्छाद के ढलाहां के लच्छू राम का पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि, उपतहसील रोनहाट के बढ़ोल के रमेश, अनिल और पांवटा साहिब के बायांकुआं में प्रेमचंद के कच्चे मकान को नुकसान हुआ है.

इसके साथ साथ सुखचैनपुर के नरेंद्र की शॉप के अलावा कई जगह पशुपालकों की गोशालाओं को भी क्षति हुई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जिले में भारी अंधड़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट मिल रही है.

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More