HomeAccidentसिरमौर में 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, शादी समारोह से...

सिरमौर में 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा, एक की मौत

नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की लानाचेता पंचायत में दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां कन्हारी गांव में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (34) पुत्र यशवंत सिंह निवासी गांव कन्हारी के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था. रास्ते में प्रदीप ने अपने साथियों को कुछ दूरी पर पहले ही उतार दिया था. इसके बाद वह अकेले अपने घर कन्हारी के लिए रवाना हुआ.

इसी बीच अगले मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए प्रदीप को खाई से बाहर निकाला, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: धौलाकुआं से बाता पुल तक फोरलेन की डीपीआर तैयार, 402 करोड़ से बनेगा !

उधर, संगड़ाह पुलिस थाना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार नौहराधार ने मृतक के परिवार को फौरी राहत के रूप में 20 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More