HomeCrimeजमटा में 901 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने...

जमटा में 901 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने की कार्रवाई

नाहन : नशा तस्करों के खिलाफ जिला सिरमौर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. ताजातरीन मामले में अब सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने जमटा में एक व्यक्ति को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई.

पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम ने जमटा में एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका. पूछने पर कार चालक ने अपना नाम रोहित (31) निवासी बनाह की सैर, तहसील पच्छाद बताया. कार की तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने 901 ग्राम चरस बरामद की.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है. पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  कालाअंब मजदूर पिटाई मामले में बड़ा अपडेट : नारायणगढ़ पुलिस थाने में हत्या और एट्रोसिटी का केस दर्ज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More