HomeHimachalSirmaurसिरमौर में अगस्त माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें...

सिरमौर में अगस्त माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें आपके क्षेत्र में कब होगी गाड़ी की पासिंग और टेस्ट

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चंदेल ने अगस्त 2026 के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

नाहन : अगर आप अगस्त में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट देने या अपने वाहन की पासिंग करवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चंदेल ने अगस्त 2026 के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

शेड्यूल के अनुसार जिले के नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

सिरमौर में अगस्त माह के लिए जारी ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल।
सिरमौर में अगस्त माह के लिए जारी ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल।

नाहन में वाहन पासिंग 6 और 25 अगस्त को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 24 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  युवक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई उसकी बाइक, फिर चिता के सामने रखकर किया अंतिम संस्कार

पांवटा साहिब में 11 अगस्त को केवल निजी वाहनों और स्कूल बसों की पासिंग होगी। 12 अगस्त को केवल व्यावसायिक वाहनों की पासिंग होगी और 26 अगस्त को सामान्य पासिंग का कार्यक्रम रखा गया है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 13 और 27 अगस्त को होंगे।

राजगढ़ में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों 4 अगस्त को होंगे। कफोटा में 18 अगस्त (पूर्वाह्न) तथा शिलाई में 18 अगस्त (अपराह्न) वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। संगड़ाह में दोनों प्रक्रियाएं 20 अगस्त, जबकि सराहां में 22 अगस्त को संपन्न होंगी।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने सभी अभ्यर्थियों और वाहन मालिकों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की है, ताकि वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

ये भी पढ़ें:  65-70 वर्ष आयु वर्ग के सभी पेंशनभोगियों के बकाया एरियर अगले महीने होंगे जारी: मुख्यमंत्री
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More