HomeBreakingHRTC की बस में सवार हुए विस उपाध्यक्ष विनय कुमार, वीआईपी कल्चर...

HRTC की बस में सवार हुए विस उपाध्यक्ष विनय कुमार, वीआईपी कल्चर से हटकर 20 साल बाद बस में सफर

इससे पहले उन्होंने अपने गांव बाग में स्टॉपेज पर पहुंचकर बस का इंतजार किया और यात्रियों की भीड़ के बीच सफर कर प्रेम भवन खेगवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूली और कॉलेज के छात्रों से बातचीत की और उनकी दिक्कतें जानीं।

नाहन : विधानसभा उपाध्यक्ष एवं श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने करीब 20 साल बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में सफर किया। उन्होंने सोमवार सुबह वीआईपी कल्चर से हटकर नाहन-घाटों रूट पर एचआरटीसी की बस में आम व्यक्ति की तरह यात्रा की।

VIDEO: https://www.facebook.com/share/r/1FYJFkzvU2/

इस दौरान उन्होंने एचआरटीसी को पेश आ रही दिक्कतों को जाना और यात्रियों से भी बातचीत की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि एचआरटीसी की बस में सफर से लोगों के मनोबल को बढ़ावा मिलता है तो वहीं आपसी मेलजोल भी बढ़ता है, जो बड़ी बड़ी गाड़ियों में घूमने में नहीं है।

इससे पहले उन्होंने अपने गांव बाग में स्टॉपेज पर पहुंचकर बस का इंतजार किया और यात्रियों की भीड़ के बीच सफर कर प्रेम भवन खेगवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूली और कॉलेज के छात्रों से बातचीत की और उनकी दिक्कतें जानीं।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं की सरकार को दो टूक, 10 दिन के भीतर भर्तियां नहीं निकाली तो सचिवालय का करेंगे घेराव

विधानसभा उपाध्यक्ष ने सफर के दौरान एचआरटीसी के चालक से भी बातचीत की और निगम को पेश आ रही चुनौतियों को भी समझा। उन्होंने एचआरटीसी को कलपुर्जों और रिपेयर के मामले में आ रही कई दिक्कतों को भी जाना।

सफर के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आम आदमी की तरह जीवन जीने का अनुभव किया और कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी हासिल की। इस दौरान बस में सवार यात्री अपने विधायक को अपने बीच पाकर गदगद दिखे। खुद विधायक विनय कुमार भी खुश नजर आए।

ये भी पढ़ें:  बोर्ड की दो टूक: स्मार्ट मीटर स्थापना में सहयोग करें उपभोक्ता, नहीं तो कट सकती है बिजली
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More