होमHimachalShimlaसरेआम गुंडागर्दी: शिमला में हरियाणा के पर्यटकों ने HRTC के चालक को...

सरेआम गुंडागर्दी: शिमला में हरियाणा के पर्यटकों ने HRTC के चालक को बेरहमी से पीटा, लगे 6 टांके, 4 गिरफ्तार

राजधानी शिमला में रविवार सुबह एचआरटीसी (HRTC) की वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। दिल्ली से रोहड़ू जा रही वोल्वो बस के चालक पर हरियाणा से आए पर्यटकों ने कथित रूप से हमला कर दिया

शिमला : राजधानी शिमला में रविवार सुबह एचआरटीसी (HRTC) की वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। दिल्ली से रोहड़ू जा रही वोल्वो बस के चालक पर हरियाणा के पर्यटकों ने कथित रूप से हमला कर दिया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की वोल्वो बस रविवार सुबह करीब 6 बजे घोड़ा चौकी क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों ने बस को रुकवाया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता से हिमाचल के सेब-नाशपाती को मिलेगी 'ग्लोबल उड़ान' : सुक्खू

घायल चालक की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। चालक ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा पर्यटकों की गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें चलती बस से बाहर खींच लिया और बेरहमी से पीटा।

राजेंद्र सिंह के अनुसार यदि समय रहते बस कंडक्टर ने हैंडब्रेक नहीं लगाया होता तो बस में सवार करीब 40 यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। मारपीट में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें छह टांके लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बालूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि ठियोग की तरफ फरार हुए दो अन्य आरोपियों को भी बाद में पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:  माता-पिता गए थे ड्यूटी, पीछे टैंक में डूब गया 4 साल का मासूम, गई जान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज (33) निवासी पंचकूला, विकास कुमार (22) निवासी पंचकूला, विक्की कुमार निवासी गांव अभयपुर पंचकूला और प्रतिभा पत्नी विक्की निवासी गांव अभयपुर पंचकूला, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर बिलासपुर शहर में धारा 163 बीएनएसएस लागू
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More