HomeCrimeनेपाल से अफीम की बड़ी खेप लेकर हिमाचल पहुंची महिला सहित 2...

नेपाल से अफीम की बड़ी खेप लेकर हिमाचल पहुंची महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, प्राइवेट बस में धरे

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस जो सोलन से शिमला जा रही है, उसकी पिछली सीट पर नेपाली मूल के एक पुरुष व एक महिला बैठे हैं, जो नेपाल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ अफीम को बेचने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पुलिस ने दो तस्करों को अफीम की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना सदर सोलन की टीम चंबाघाट में अपराधों की रोकथाम को लेकर गश्त पर मौजूद थी। इसी बीच गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक प्राइवेट बस जो सोलन से शिमला जा रही है, उसकी पिछली सीट पर नेपाली मूल के एक पुरुष व एक महिला बैठे हैं, जो नेपाल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ अफीम को बेचने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल की प्रवक्ता ने गरीब विद्यार्थियों के लिए ट्रैक सूट बनवाने को दान की अपनी पहली सैलरी

इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलोगड़ा के समीप नाकाबंदी कर उक्त प्राइवेट बस को जांच के लिए रोका। इस बस में बैठे नेपाली मूल के शंकर बहादुर विका (38) पुत्र सूर्य बहादुर निवासी गांव बांस कोट, डाकघर नलगाड़ नगर पालिका, जिला जाजरकोट, नेपाल और शीरजना बुढा (44) पत्नी दीपक कुमार निवासी गांव त्रिवेणी नलगाड़, जिला जाजरकोट, नेपाल की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.184 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि उक्त दोनों आरोपी बरामद अफीम को नेपाल से तस्करी करके हिमाचल लाए थे, जो इस नशे को शिमला क्षेत्र में लोगों को बेचने की फिराक में थे। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  खेलों में विशेष उपलब्धि के लिए कोच धर्मेंद्र चौधरी सहित इन 4 छात्राओं को सम्मान, SDM ने नवाजा

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More