HomeCrimeसोलन में अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश, 381 पौधे बरामद, एक...

सोलन में अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश, 381 पौधे बरामद, एक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां खेत में अफीम की लहलहाती फसल नजर आई। गिनती करने पर पुलिस को खेत से कुल 381 पौधे बरामद हुए।

सोलन : जिला सोलन की पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बागा की टीम जब गश्त पर मौजूद थी तो सूचना मिली कि कंधार निवासी अवतार सिंह ने अपने घर के सामने मलकीयत भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां खेत में अफीम की लहलहाती फसल नजर आई। गिनती करने पर पुलिस को खेत से कुल 381 पौधे बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में करवट लेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

लिहाजा, पुलिस थाना बागा में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह (50) निवासी गाव कंधार, तहसील अर्की, जिला सोलन को गिरफ्तार किया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More