होमHimachalHamirpurअसिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए...

असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 1849 उम्मीदवारों का चयन

इन पदों के लिए 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9983 उम्मीदवारों ने टीबीटी परीक्षा दी थी।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों को पोस्ट कोड-26044 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित टैबलेट बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (टीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9983 उम्मीदवारों ने टीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 1849 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जो 6 नवंबर से आरंभ कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिका के पद, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन; 3 नवंबर को इंटरव्यू

इसका शेड्यूल अलग से निर्धारित किया जाएगा और इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: लैब टैक्निशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 जुलाई तक फिर खुला आवेदन पोर्टल

Latest Articles

Explore More