HomeHimachalShimlaकिराये के मकान में रह रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे...

किराये के मकान में रह रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को इस हालत में देख उड़े होश

सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।

शिमला : ढली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनान में 22 वर्षीय युवक ने कमरे के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

जानकारी के अनुसार विजय बीती रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने गया था। उसके परिजन दूसरे कमरे में सोए थे। सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। उनका बेटा फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने उसे तुरंत नीचे उतारकर फर्श पर लिटा दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ें:  25 साल की युवती से दुराचार के आरोप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा भाई राम कुमार बिंदल गिरफ्तार

पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक ने छत में लगे हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या की। मृतक के गले पर गहरे नीले रंग का निशान मिला। जबकि शरीर पर किसी अन्य चोट का कोई निशान नहीं था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  वाघा बॉर्डर पहुंचे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More