HomeCrimeनशे के खिलाफ पुलिस का वार, रिहायशी मकान से भुक्की और अफीम...

नशे के खिलाफ पुलिस का वार, रिहायशी मकान से भुक्की और अफीम के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस थाना नालागढ़ के साथ स्पेशल सेल एक्स की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर ग्राम भुक्की (चूरापोस्त) और अफीम बरामद की।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेजी से जारी है। अब पुलिस ने एक व्यक्ति के रिहायशी मकान में दबिश देकर अफीम और भुक्की की खेप बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ के साथ स्पेशल सेल एक्स की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने असलम @शादी (32) निवासी वार्ड नंबर 4 नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रिहायशी मकान में दबिश दी, जहां टीम को 184.970 ग्राम भुक्की (चूरापोस्त) और 109.330 ग्राम अफीम बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  सोलन में पेट्रोल-डीजल और गैस पर बड़ा अपडेट, DC मनमोहन शर्मा ने साफ की स्थिति

लिहाजा, पुलिस ने नियमानुसार धारा 15, 18-61-85 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More