HomeHimachalSirmaurप्रधानमंत्री ने जो कहा, करके दिखाया, पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला...

प्रधानमंत्री ने जो कहा, करके दिखाया, पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला : बिंदल

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। प्रधानमंत्री ने पहले ही कह दिया था कि आतंकवाद पर बड़ा हमला होगा और हुआ। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है।

नाहन में मीडिया से बातचीत में बिंदल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर सिर्फ पुरुषों को मारा था। इस आतंकी हमले में कई महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया।

इस क्रूर आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तानी सीमा के भीतर नौ आतंकी कैंपों पर सटीक हमले कर नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। ये उन महिलाओं का प्रतीक है, जिन्होंने आतंकी हमले में अपने पतियों को खोया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा पुलिस की रिहायशी मकान में दबिश, बरामद की 12 ग्राम स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक कई पाबंदियां लगाईं हैं। आज की एयर स्ट्राइक आतंकवादियों के लिए एक करारा जवाब है। उन्होंने देश की तीनों सेनाओं को भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More