HomeHimachalHimachal : जनता को बड़ा झटका, सरकार ने 15 फीसदी बढ़ाया बस...

Himachal : जनता को बड़ा झटका, सरकार ने 15 फीसदी बढ़ाया बस किराया, जानें नई दरें

बढ़ा किराया तुरंत प्रभाव से लागू होगा। आदेशों की अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम (ट्रांसपोर्ट) ने जारी कर दी है।

शिमला : हिमाचल सरकार ने न्यूनतम बस किराये में बढ़ोतरी के कुछ ही दिनों बाद जनता को एक और बड़ा झटका दे दिया है। अब सरकार ने सामान्य बस किराया यानि लंबी दूरी के किराये में भी 15 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ा किराया तुरंत प्रभाव से लागू होगा। आदेशों की अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम (ट्रांसपोर्ट) ने जारी कर दी है।

आदेशों के तहत मैदानी क्षेत्रों में साधारण बस सर्विस के 1.60 रुपये, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 2.50 रुपये किराया प्रति किलोमीटर वसूला जाएगा। पहले ये किराया क्रमशः 1.40 और 2.19 रूपये वसूला जा रहा था।

इसी तरह डीलक्स बस सर्विस के मैदानी क्षेत्रों में यात्रियों से प्रति किलोमीटर 1.95 और पहाड़ी क्षेत्रों में 3.10 रुपये वसूले जाएंगे, जो पहले क्रमशः 1.71 और 2.71 रूपये वसूला जा रहा था।

ये भी पढ़ें:  कसुंपटी को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा : डीसी अनुपम कश्यप

इसके साथ साथ सुपर एसी/वोल्वो/लक्जरी बसों में मैदानी क्षेत्रों में सफर के लिए 3.90 और पहाड़ी क्षेत्रों में 5.20 रुपये वसूले जाएंगे। ये किराया पहले मैदानी क्षेत्रों में 3.42 पैसे और पहाड़ी क्षेत्रों में 4.52 रुपये था। हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा बस किराये में की गई बढ़ोतरी के बाद कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More