HomeHimachalसाइबर आपदा तैयारी पर चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला, हिमाचल से 12...

साइबर आपदा तैयारी पर चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला, हिमाचल से 12 अधिकारियों ने लिया हिस्सा

जिला सिरमौर से जिला नोडल अधिकारी, एनएसएस डॉ. पंकज चांडक के साथ डॉ. प्रकाश व दिनेश ने इस राष्ट्रीय महत्व की कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी की।

नाहन : भारत-पाक तनाव और बढ़ते साइबर खतरों के मद्देनजर महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (MGSIPA) चंडीगढ़ में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM), गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “साइबर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं लचीलापन (DRR&R)” का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के 12 अधिकारियों संग पंजाब व चंडीगढ़ के 150 अधिकारियों ने भाग लिया। जिला सिरमौर से जिला नोडल अधिकारी, एनएसएस डॉ. पंकज चांडक के साथ डॉ. प्रकाश व दिनेश ने इस राष्ट्रीय महत्व की कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी की।

कार्यशाला का उद्देश्य संस्थागत एवं व्यक्तिगत स्तर पर साइबर आपदा की तैयारी और लचीलापन को सशक्त बनाना था। प्रतिभागियों को साइबर जोखिम विश्लेषण, उत्तर रणनीतियां, राष्ट्रीय नीतिगत ढांचे और रियल-टाइम सिमुलेशन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ें:  Sirmaur : लो फिर गांव की तरफ पहुंच गए नागराज, इलाके में दहशत का माहौल, दोबारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

उल्लेखनीय है कि पिछले दस दिन में दस लाख से ज्यादा साइबर अटैक भारत में हो चुके हैं। अतः किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More