HomeHimachalSirmaurलहसुन खोदाई के लिए खेत में जा रहे व्यक्ति पर भालू का...

लहसुन खोदाई के लिए खेत में जा रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, किया लहूलुहान, जैसे-तैसे बचाई जान

हमला इतना अचानक हुआ कि किसान को कुछ सोचने समझने का मौका तक नहीं मिल पाया। जब तक किसान अपना बचाव कर पाता, तब तक भालू ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में 40 साल के एक व्यक्ति पर भालू ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। जैसे तैसे किसान ने अपनी जान बचाई और लोगों से मदद मांगी। मामला नौहराधार के घंडूरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार घंडूरी गांव का लायक राम जब अपने खेत में काम करने जा रहा था, तो उसी दौरान रास्ते में एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि किसान को कुछ सोचने समझने का मौका तक नहीं मिल पाया।

जब तक किसान अपना बचाव कर पाता, तब तक भालू ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस हमले में लायक राम के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। किसी वह अपनी जान बचाकर नजदीकी गांव में पहुंचा और मदद मांगी।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर रेल परियोजना: DC के कड़े निर्देश- हर श्रमिक का हो बीमा, सुरक्षा मानकों में न हो कोई ढिलाई

इसके बाद परिजन उसे घायल अवस्था में निजी वाहन से नौहराधार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

घंडूरी गांव निवासी धर्मपाल, रणदीप और सहीराम ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे लायक राम लहसुन की खोदाई के लिए खेतों में जा रहा था कि इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस रास्ते पर भालू ने यह हमला किया है, उस रास्ते का इस्तेमाल आम तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों में काम करने वाले लोगों द्वारा किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  सरकारी पॉलिटेक्निक हमीरपुर में 9 अक्तूबर को होगा ओवरसीज भर्ती ड्राइव

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ महीनों पहले भी कनिया राम नाम के एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। अब एक बार फिर भालू ने हमला किया है।

गनीमत यह रही है कि इन घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भालू के हमले की सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया कि भालू को पकड़कर किसी अन्य स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना न हो।

उधर, घटना की पुष्टि करते हुए वन विभाग के ब्लॉक आफिसर श्याम लाल ने बताया कि पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  भूटान सरकार को हिमाचल का तोहफा, दोस्ती के प्रतीक के रूप में दिए 5000 चिलगोजा के पौधे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More