HomeHimachalबौद्ध भिक्षु ने साकार किया झुग्गी वालों का 'घर' का सपना

बौद्ध भिक्षु ने साकार किया झुग्गी वालों का ‘घर’ का सपना

टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट ने केंद्र सरकार की समेकित आवास एवं स्लम विकास योजना के अंतर्गत धर्मशाला नगर निगम के सहयोग से चैतडू और सलांगड़ी के ऐसे दर्ज़नों गरीब लोगों को घर लेने में आर्थिक संबल एवं अन्य सहयोग प्रदान किया, जो कई पीढ़ियों से इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

धर्मशाला : धौलाधार पर्वत श्रृंखला में झुग्गियों में रह रहे लोगों का अपने घर में रहने का सपना साकार हो रहा है। टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट ने केंद्र सरकार की समेकित आवास एवं स्लम विकास योजना (Integrated Housing and Slum Development Scheme) के अंतर्गत धर्मशाला नगर निगम के सहयोग से चैतडू और सलांगड़ी के ऐसे दर्ज़नों गरीब लोगों को घर लेने में आर्थिक संबल एवं अन्य सहयोग प्रदान किया, जो कई पीढ़ियों से इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक भिक्षु जामयांग ने बताया कि उन्होंने संस्था की ओर से चिन्हित 29 झुग्गी वासियों में से 10 को अपने स्लम वेलफेयर प्रोग्राम के तहत 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। शेष 19 को जल्द ही यह राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  गोकशी गैंग का पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इससे पहले टोंगलेन की सहायता से 42 परिवार झुग्गी से निकल कर अपने घर में रह रहे हैं। टोंगलेन उन्हें गैस स्टोव, सिलेंडर, किचन के लिए आवश्यक बर्तन और बिस्तर उपहार में देता है।

डेढ़ लाख रुपये कीमत का मकान झुग्गी में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है। इसमें एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, किचन और टॉयलेट और बिजली पानी की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र सरकार की यह योजना धर्मशाला नगर निगम बेहतरीन ढंग से लागू कर रहा है।

टोंगलेन हर मकान के लिए 25 हजार रुपये दे रहा है। झुग्गीवासी इसमें 25 हजार रुपये जोड़ कर मकान ले सकता है। शेष एक लाख रुपये जुटाने के लिए भिक्षु जामयांग बैंक से लोन दिलाने अथवा अन्य स्रोतों से प्रबंध के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामले समाधान योजना-2025 को सरकार की मंजूरी

मकान के हकदार बने ज्यादातर लोगों को टोंगलेन के प्रयास से धर्मशाला नगर निगम में आउटसोर्स पर सफाई का काम मिला है। इससे वे बैंक की किश्त चुका सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More