HomeHimachalSirmaurउच्च शिक्षा विभाग सिरमौर ने त्रिलोकपुर स्कूल की डीपीई को जारी किया...

उच्च शिक्षा विभाग सिरमौर ने त्रिलोकपुर स्कूल की डीपीई को जारी किया नोटिस, ये है वजह

पत्र में कहा गया है कि डीपीई ने डीडीओ पॉवर्स का उल्लंघन करते हुए कई मामलों में अपना प्रभुत्व दिखाया है। आरोप है कि इससे स्कूल का शैक्षणिक और प्रशासनिक माहौल भी खराब हुआ है।

नाहन : उच्च शिक्षा कार्यालय सिरमौर ने सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल त्रिलोकपुर की महिला डीपीई को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि डीपीई ने बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के खुद को कार्यवाहक प्रिंसिपल घोषित किया है, जो निदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों का उल्लंघन है।

पत्र में कहा गया है कि डीपीई ने डीडीओ पॉवर्स का उल्लंघन करते हुए कई मामलों में अपना प्रभुत्व दिखाया है। आरोप है कि इससे स्कूल का शैक्षणिक और प्रशासनिक माहौल भी खराब हुआ है। दरअसल, इस मामले को लेकर विभाग के पास शिकायत पहुंची थी। इसके बाद विभाग ने इस मामले का संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें:  17 नवंबर को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, ये है कार्यक्रम

उप निदेशक कार्यालय की ओर से जारी पत्र में डीपीई को चेतावनी दी है कि अगर वह भविष्य में इस तरह की अनियमितता में शामिल पाई गईं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि वह निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा तैयार किए गए तंत्र का पालन करें और डीडीओ अथवा नियंत्रण अधिकारी के निर्देशों का पालन करें। शिक्षा विभाग के अनुसार डीडीओ पावर स्कूल की राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता कमलेश रानी के पास है।

उधर, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हिमेंद्र बाली ने पत्र जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जब तक विभाग की ओर से सीनियोरिटी लिस्ट नहीं आती, तब तक उन्हें डीडीओ पावर के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जा सकती। विभाग अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अनुशासन और शैक्षणिक माहौल बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:  जमा दो की टॉप-10 मेरिट सूची में सिरमौर के ये 5 होनहार, 4 सरकारी स्कूल के तो 1 निजी स्कूल, लड़कियां आगे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More