होमHimachalमुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों...

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों को जारी की एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने घरेलू कामकाजी महिलाएं को भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत लाने का निर्णय लिया है। विधवा महिलाओं की बेटियां भी इस योजना के तहत लाभ पाने की पात्र होंगी।

कुल्लू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कुल्लू जिले के देहूरी में बंजार विकास खंड की 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग की 2238 पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि अप्रैल से जून 2025 तक (तीन महीने) 4500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से बचत खातों में 1 करोड़ 71 हजार की राशि हस्तांतरित कर इस योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को चरणबद्ध ढंग से 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे हैं। सरकार राज्य की संपदा के लाभों से वंचित सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। राज्य सरकार ने घरेलू कामकाजी महिलाएं को भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत लाने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें भी 1500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जा सकें। विधवा महिलाओं की बेटियां भी इस योजना के तहत लाभ पाने की पात्र होंगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.9 ग्राम चिट्टे के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा नेता पूछते रहते हैं कि महिलाओं को 1500 रुपये कब मिलेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि हमने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं और सार्वजनिक धन को लूटने से बचाया है। इसी बचत से हम चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में पहले चरण में 2,238 महिलाओं को पेंशन दी जा रही है और आने वाले दिनों में सभी पात्र महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी।’

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ट्रैक सूट के लिए बंजार विकास खंड के 37 लाभार्थियों को 5 लाख 87 हजार रुपये वितरित किए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं, ताकि उनके जीवन स्तर में आशातीत बदलाव आ सके।

ये भी पढ़ें:  चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: मुकेश रेपसवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More