HomeHimachalSirmaurमोबाइल पर आया मैसेज, एक करोड़ का इंतजाम कर लो, वरना जान...

मोबाइल पर आया मैसेज, एक करोड़ का इंतजाम कर लो, वरना जान से जाओगे…

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि उसे अपने मोबाइल पर वॉइस कॉल और धमकी भरे मैसेज मिले। साथ ही फोन उठाकर बात करने के लिए कहा।

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और राशि न देने की एवज में जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पीड़ित को यह मैसेज व्हाट्सअप के माध्यम से मिला, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति ने पुलिस थाना कालाअंब में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में साइबर सेल की टीम की मदद भी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी कालाअंब, तहसील नाहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपने मोबाइल पर वॉइस कॉल और धमकी भरे मैसेज आए। साथ ही फोन उठाकर बात करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें:  नौहराधार के इन 8 विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय खेलों में किया बेहतर प्रदर्शन

फोन न उठाने की एवज में नुक्सान उठाने की बात भी कही गई। शिकायत में बताया गया कि जिस नंबर से यह मैसेज आए थे, उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसके नंबर पर किसी अन्य अंजान नंबर से वॉइस रिकार्डिंग मैसेज आया कि एक करोड़ का इंतजाम कर लो और इसके लिए दो दिन का समय दिया गया।

साथ ही ऐसा न करने की सूरत में जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबरों का जिक्र किया है, जिससे उसे ये मैसेज मिले।

उधर एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत पर पुलिस थाना कालाअंब में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की टीम के साथ-साथ पुलिस इस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें:  गोल्डन महाशीर के संरक्षण के लिए मत्स्य पालन विभाग को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More