HomeAccidentसिरमौर में हादसा, गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, एक की गई जान,...

सिरमौर में हादसा, गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, एक की गई जान, दूसरा गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार किया जा रहा है। हादसा डिमाइना-कोरग सड़क पर हुआ, जहां एक टिप्पर गहरी खाई में जा लुढ़का।

जानकारी के मुताबिक रेत से भरा टिप्पर कोरग से डिमाइना गांव की तरफ जा रहा था। टिप्पर में दो लोग सवार थे। दोपहर एक बजे के आसपास बडवा गांव के समीप चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और टिप्पर गहरी खाई में गिर गया।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी मेडिकल भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी हरिपुरधार पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पंजाह निवासी सुरेश कुमार उर्फ मोंगिया (41) पुत्र नैन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, इसी गांव के सुरेश कुमार (40) पुत्र सोभा राम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया। उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  गुजरात में राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लेंगे नाहन और श्री रेणुकाजी कालेज के ये दो स्वयंसेवी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More