HomeHimachalShimlaहिमाचल में डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारी पत्नी, ...

हिमाचल में डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारी पत्नी, हत्यारा पति गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोटखाई के बधों गांव के पास देई क्षेत्र में स्थित एक श्रमिक शिविर में हुई, जहां नेपाली मूल के व्यक्ति ने इस कृत्य को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद इसकी वजह माना जा रहा है। इस विवाद में 56 वर्षीय जीत बहादुर ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी दीपा को बेरहमी से मार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद का सख्त रुख, दुकानदारों को दी अंतिम मोहलत

मामले की जानकारी सबसे पहले गांव के हरी कृष्ण धांटा ने पुलिस को दी। धांटा ने बताया कि उनके यहां काम करने वाले नेपाली मजदूर रमेश डांगी ने उन्हें सूचित किया कि पास के राम धनी के डेरों में काम करने वाली दीपा अचेत अवस्था में पड़ी है और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। रमेश के अनुसार दीपा का पति जीत बहादुर भी उस समय वहीं मौजूद था।

हरी कृष्ण धांटा ने तुरंत घटना की जानकारी मकान मालिक राम धनी को दी, जो फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया गया। कोटखाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि दीपा का शव शिविर के अंदर पड़ा था और उसके शरीर पर गहरी चोटें, खरोंचें और खून के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:  जिलास्तर पर जलवा दिखाने के बाद राज्यस्तरीय खेलकूद में धमाल मचाएंगे मंडियाघाट के ये 24 खिलाड़ी

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मृतक महिला के पति जीत बहादुर ने स्वीकारा कि उसका और उसकी पत्नी दीपा का झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

तथ्यों और आरोपी के बयान के आधार पर थाना कोटखाई में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: पति की हत्या को हादसे की शक्ल देने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More