होमHimachalयुवा पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना...

युवा पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना बेहद जरूरी: सीएम

उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करती है, बल्कि यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी मंच के रूप में भी कार्य करती है।

कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के देहरा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला पुलिस देहरा द्वारा शुरू किए गए ‘कानून विद्यालय’ जागरूकता अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करती है, बल्कि यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी मंच के रूप में भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मैच का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें:  मटर के दामों में उछाल से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, जानें मंडियों में कितने मिल रहे फसल के रेट

पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि देहरा पुलिस भविष्य में भी इस पहल को आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर अपराध, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता लाने के लिए ग्राम पंचायतों, विद्यार्थियों और टैक्सी चालकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत क्रिकेट मैच और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के गणेश मंदिर में बड़ी चोरी, 45 लाख की चांदी की पालकी समेत सोने के कुंडल और नकदी भी ले उड़े चोर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More