होमHimachalSirmaurसिरमौर के गणेश मंदिर में बड़ी चोरी, 45 लाख की चांदी की...

सिरमौर के गणेश मंदिर में बड़ी चोरी, 45 लाख की चांदी की पालकी समेत सोने के कुंडल और नकदी भी ले उड़े चोर

सिरमौर जिले के सैनधार क्षेत्र की कोटला मोलर पंचायत के मोलर में स्थित गणेश मंदिर में अज्ञात चोरों ने  चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

नाहन : सिरमौर जिले के सैनधार क्षेत्र की कोटला मोलर पंचायत के मोलर में स्थित गणेश मंदिर में अज्ञात चोरों ने  चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से 45 लाख रुपये कीमत की 18 किलोग्राम चांदी की पालकी के अलावा भगवान गणेश के सोने के कुंडल और चढ़ावे की करीब 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जहां शातिरों ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोर पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि घटना के साक्ष्य न मिल सकें। फिर मुख्य द्वार और अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:  ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष एवं दिवंगत मंत्री श्यामा शर्मा के बड़े भाई सुखदेव शर्मा का निधन, शहर में शोक की लहर

देर रात हुई इस घटना की भनक किसी स्थानीय व्यक्ति को नहीं लगी। वीरवार सुबह मंदिर खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद मंदिर समिति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मंदिर समिति के अनुसार चोरी हुई चांदी की पालकी का वजन करीब 18 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। इसके अलावा भगवान गणेश के सोने के कुंडल और चढ़ावे की करीब 40 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सुराग तलाश रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल का बजट ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी, मुसाफिर बोले- ऐसा संतुलित और जनहितैषी बजट पहले कभी नहीं

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन की जा रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

उधर, लोगों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही इस संवेदनशील मामले में कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इतना जरूर है कि इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : 17 जुलाई को विद्युत उपमंडल बागथन के इन ग्रामीण इलाकों में रहेगा पावर कट
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More