HomeBreakingआधी रात सड़कों पर उतरे एसपी सिरमौर, 100 से ज्यादा डंपरों की...

आधी रात सड़कों पर उतरे एसपी सिरमौर, 100 से ज्यादा डंपरों की चेकिंग, 22 किए जब्त

एसपी सिरमौर ने स्वयं मोर्चा संभाला और ट्रकों को जांच के लिए रोक उनके दस्तावेजों की जांच की।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा उपमंडल में आधी रात एसपी सिरमौर एनएस नेगी नाहन से स्पैशल टीम के साथ सड़कों पर उतरे। सड़कों पर खाकी देख वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने 100 से ज्यादा ओवरलोडिड डंपरों और टिपरों की चेकिंग की और 22 वाहन जब्त भी किए।

दरअसल, पांवटा साहिब क्षेत्र से काफी समय से ओवरलोडिड ट्रकों को लेकर प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी। इस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। लिहाजा, एसपी सिरमौर ने स्वयं मोर्चा संभाला और ट्रकों को जांच के लिए रोक उनके दस्तावेजों की जांच की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनूप इंसा की इंसानियत, बेटा पीजीआई में भर्ती, रक्तदान से बचाई अनजान की जान

बता दें कि हरियाणा से पांवटा साहिब स्थित क्रशरों पर रात भर ट्रकों की आवाजाही रहती है। इसके साथ साथ उत्तराखंड से भी ट्रक पहुंचते हैं। इसे लेकर सिरमौर पुलिस ने डंपरों की जांच के लिए अभियान चलाया।

रात करीब 10 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक पुलिस की टीमें एसपी सिरमौर की अगुवाई में सड़कों पर डटी रहीं। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर और पांवटा थाना प्रभारी देवी सिंह भी टीम का हिस्सा रहे।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। बीती रात कई घंटों तक चले इस अभियान में उन्होंने 100 से अधिक डंपरों की चेकिंग की है और यातायात एवं खनन नियमों के उल्लंघन पर 21 डंपरों को धारा 194 एवं 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  @Nahan: टूअर पर भेजने से इंकार किया तो छात्रा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान

इसके साथ साथ एक डंपर को खनन अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे वाहनों पर और अधिक सख्ती बरती जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अवैध खनन संबंधी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More