HomeHimachalSirmaurवाहन टायर चोरी मामले में पुलिस ने धरा आरोपी, पूछताछ के बाद...

वाहन टायर चोरी मामले में पुलिस ने धरा आरोपी, पूछताछ के बाद टायर भी बरामद

शिकायत में बताया गया कि 9 जून को उन्होंने अपनी गाड़ी एचपी 71-5364 को सीएमओ आफिस के समीप खड़ा किया था।

नाहन : सदर पुलिस थाना नाहन की टीम ने वाहन टायर चोरी मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टायर भी बरामद कर लिया है।

मामला गत 12 जून को पुलिस थाना नाहन में शिकायतकर्ता गुलशन पत्नी गुलशन खान निवासी निवासी मोहल्ला हरिपुर, नजदीक सीएमओ ऑफिस, नाहन की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

शिकायत में बताया गया कि 9 जून को उन्होंने अपनी गाड़ी एचपी 71-5364 को सीएमओ आफिस के समीप खड़ा किया था। वह 12 जून को गाड़ी के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गाड़ी का एक टायर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि : सिरमौर की बेटी IIT रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में करेगी PHD

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह निवासी नाहन को गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी का टायर बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More