HomeHimachalमाजरा प्रकरण : कोर्ट में युवती का बयान- नहीं हुआ मेरा अपहरण,...

माजरा प्रकरण : कोर्ट में युवती का बयान- नहीं हुआ मेरा अपहरण, हम सिर्फ दोस्त, नहीं की है शादी

पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि कोर्ट में दिए गए बयान के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में दर्ज बहुचर्चित अपहरण मामले में अंबाला से बरामद युवती के सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए। युवती ने अपने बयान में कहा कि वह जिस युवक के साथ गई थी, हम दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं।

युवक न तो उसे भगा कर ले गया, ना ही उसका अपहरण हुआ था। वह अपनी मर्जी से घर से गई थी और दोनों घूमने गए थे। उन्होंने कोई गलत काम किया न धर्म बदला और न ही शादी की है।

पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि कोर्ट में दिए गए बयान के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान के आधार पर ही अब मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की ये टीम मध्यप्रदेश रवाना, इस शिविर में लेगी हिस्सा

उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण में भीड़ के दौरान पथराव करने, पुलिस कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला करने आदि मामलों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी सहित घटना से संबंधित वीडियो इत्यादि के आधार पर उपद्रवियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि युवती के घर से लापता होने के बाद उसके परिजनों ने विशेष समुदाय के एक युवक पर अपहरण के आरोप लगाते हुए पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती का कई दिन बाद कोई सुराग न लग पाने के कारण परिजनों, ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले में रोष जताते हुए प्रदर्शन किए।

ये भी पढ़ें:  NH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

13 जून की शाम को कीरतपुर गांव में दोनों समुदायों के बीच जबरदस्त टकराव हो गया। इसमें 3 पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हुए। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस पूरे प्रकरण में 5 एफआईआर दर्ज हुई हैं।

इसके बाद 14 जून को पुलिस ने युवती को अंबाला के साहा से बरामद किया, जिसे अदालत ने वन स्टॉप सेंटर भेजा। सोमवार को युवती के अदालत में बयान दर्ज हुए। इसके बाद इसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  मौसम हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल, बारिश के बाद अप्रैल माह में भी सर्दी का एहसास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More