HomeHimachalSolanस्कूल में मासूम बच्चियों से करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया...

स्कूल में मासूम बच्चियों से करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच के दौरान ये भी पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध साल 2018 में पुलिस थाना अर्की में धारा 295 IPC के तहत भी एक मामला दर्ज है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में गुरू-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक स्कूल में मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करता था और उन्हें धमकाता भी था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शिक्षक की गिरफ्तारी की कार्रवाई अमल में लाई।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुनिहार को एक अभिभावक की शिकायत मिली थी कि उनकी तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 7 साल की बच्ची से स्कूल का अध्यापक इकबाल भाटिया अश्लील हरकतें करता है और गलत तरीके से टच करता है।

ये भी पढ़ें:  UAE ने दिखाई हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश में रूचि

इस मामले को लेकर जब स्कूल में पढ़ने वाली अन्य बच्चियों की माताओं के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों के साथ भी शिक्षक ने ऐसी गंदी हरकतें की हैं और किसी को ये बात बताने पर वह स्कूल से निकालने की धमकी देता था।

लिहाजा, शिकायत पर पुलिस थाना कुनिहार में आरोपी के खिलाफ 65(2), 64(2)(B), 64(2)(F), 351(2) BNS और 10 POCSO के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी इकबाल भाटिया (53) पुत्र शरीफदीन निवासी गांव व डाकखाना डुमेहर, तहसील अर्की, जिला सोलन को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  @सिरमौर : रिहायशी मकान में चल रहा था ये अवैध धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जांच के दौरान ये भी पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध साल 2018 में पुलिस थाना अर्की में धारा 295 IPC के तहत भी एक मामला दर्ज है। बहरहाल, पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More