HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी का लिया जायजा, बोले- उत्पादन...

विधायक सोलंकी ने बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी का लिया जायजा, बोले- उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए सीएम के समक्ष रखेंगे मामला

कहा कि बिरोजा फैक्टरी केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि नाहन की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है।

नाहन : स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने बुधवार को नाहन शहर की ऐतिहासिक औद्योगिक धरोहर बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उद्योग की कार्यप्रणाली का भी गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक सोलंकी ने बताया कि यह फैक्टरी वर्ष 1949 से लगातार संचालित है और यह प्रदेश सरकार को हर वर्ष लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का लाभ दे रही है, जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि फैक्टरी में कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। विशेष रूप से उत्पादन क्षमता को यहां और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस फैक्टरी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण मांगों एवं विस्तार की संभावनाओं को लेकर वह स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाएंगे।

ये भी पढ़ें:  8.33 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

उन्होंने यह भी कहा कि बिरोजा फैक्टरी केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि नाहन की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है। इसके सशक्तिकरण के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाले वर्षों में यह फैक्टरी और अधिक प्रगति करे और क्षेत्र के युवाओं के लिए और अधिक रोजगार के अवसर पैदा कर सके।

इस दौरान उन्होंने  फैक्टरी संबंधी और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके मुख्य प्रबंधक वेद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज, 8 विकास खंडों के लिए पीठासीन अधिकारी तैनात: DC
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More