HomeHimachalSirmaurविद्युत मंडल नाहन में लगेंगे 54 हजार स्मार्ट मीटर, 9500 बदले, बोर्ड...

विद्युत मंडल नाहन में लगेंगे 54 हजार स्मार्ट मीटर, 9500 बदले, बोर्ड ने की ये अपील

यह रियल-टाइम डेटा प्रदान करता है और मैन्युअल रीडिंग की आवश्यकता को भी समाप्त करता है। इसमें प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों तरह के विकल्प शामिल हैं।

नाहन : विद्युत मंडल नाहन के तहत आने वाले सभी उपमंडलों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है। अब तक 9500 पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदला जा चुका है। पूरे नाहन मंडल में कुल 54 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। नाहन-1, नाहन-2, बागथन, कालाअंब और ददाहू उपमंडलों में टीमें उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदल रही हैं।

बता दें कि स्मार्ट मीटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो बिजली के उपयोग को रिकॉर्ड करता है। प्रत्येक स्मार्ट मीटर पर एक डिजिटल डिस्प्ले आता है जिससे उपभोक्ता उपयोग की जाने वाली ऊर्जा की अप-टू-डेट जानकारी की जांच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब-पांवटा साहिब फोरलेन पर बड़ा अपडेट; मोर्थ व एनएचएआई करवाएगा निर्माण कार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी

यह पारंपरिक मीटरों से अलग है, क्योंकि यह रियल-टाइम डेटा प्रदान करता है और मैन्युअल रीडिंग की आवश्यकता को भी समाप्त करता है। इसमें प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों तरह के विकल्प शामिल हैं।

स्मार्ट मीटर बिजली ग्रिड की निगरानी में मदद करते हैं, जिससे बिजली की आपूर्ति में किसी भी समस्या का पता लगाना और उसे ठीक करना आसान हो जाता है।

जानकारी मिल रही है कि कई जगह उपभोक्ता बिजली के पुराने मीटर बदलने में अड़चने पैदा कर रहे हैं। इसके चलते टीमों को भी निराशा हाथ लग रही है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है।

इसकी शिकायतें बिजली बोर्ड को मिल रही हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार ये मीटर लगाना अनिवार्य है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब इंडस्ट्री एरिया को लेकर उद्योगपतियों ने बजाया खतरे का अलार्म, DC सिरमौर के सामने उठाए ये दो बड़े मुद्दे

उधर, वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से स्मार्ट मीटर योजना का निष्पादन कार्य चला है, जिसके चलते सभी स्थानों पर उपभोक्ताओं के मीटर को स्मार्ट मीटर में बदला जा रहा है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया है और स्मार्ट मीटर से संबंधित गलत धारणाओं से बचने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  जितेंद्र मर्डर केस : दोस्त की गिरफ्तारी के बाद एक युवती भी पूछताछ के लिए तलब
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More