HomeHimachalSirmaur@Sirmaur : कहीं डंगे गिरे कहीं पेड़, जगह-जगह भारी भूस्खलन, घरों को...

@Sirmaur : कहीं डंगे गिरे कहीं पेड़, जगह-जगह भारी भूस्खलन, घरों को नुकसान, 57 सड़कें अवरूद्ध

इसके साथ साथ लोगों के घरों को नुकसान की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कई घंटे बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों के घरों के घरों में भी पानी घुस गया।

नाहन : जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गत रात्रि से जारी बारिश के चलते सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। रविवार को जिले में 57 सड़कें बंद रहीं।

लोक निर्माण विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है। जोरदार बारिश से कहीं डंगे गिर गए तो कहीं पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा। कई जगह भारी चट्टानें भी पहाड़ी से गिर रही हैं, जिससे सड़कों पर सफर और भी खतरनाक हो चला है।

विभाग के शिलाई मंडल में सबसे ज्यादा 32 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा संगड़ाह मंडल में 13, नाहन में 7, पांवटा साहिब में 4 और राजगढ़ मंडल में एक सड़क भारी भूस्खलन और मलबा आने से अवरूद्ध हो गई।

ये भी पढ़ें:  एसएफआई नाहन इकाई का 33वां सम्मेलन : ऋतिक इकाई अध्यक्ष, शिवांगी चुनीं सचिव

हालांकि, कई जगह विभाग की मशीनरी बंद सड़कों को बहाल करने में जुटी है। बारिश के बीच कई जगह सड़क खोलने के बाद दोबारा मलबा गिर रहा है। इससे विभाग को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ साथ लोगों के घरों को नुकसान की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कई घंटे बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों के घरों के घरों में भी पानी घुस गया। जामना में एक व्यक्ति के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

विक्रमबाग में छत्त का प्लास्टर उखड़ गया। कई जगह घरों के आगे डंगे गिर गए। मोगीनंद क्षेत्र में भी बारिश ने तबाही मचाई। वहीं उद्योगों में भी बरसाती पानी घुसने से नुकसान की सूचना मिली है।इस बारिश के बाद नदी-नालों का भी जलस्तर अचानक बढ़ गया है। गिरि नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से सुबह 4 बजे जटोन बैराज के गेट नंबर 4 से पानी छोड़ना पड़ा। इसकी सूचना जटोन बैराज से एक कर्मचारी ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी गई थी।

ये भी पढ़ें:  सोलन स्टेशन पर रुके हिमालयन क्वीन, समाजसेवी व पूर्व नप चेयरमैन ने रेल मंत्री को भेजी पाती

बताया गया कि बैराज से पानी छोड़ने की स्थिति में मैदान इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सूचना जारी की गई कि कोई भी व्यक्ति नदी नालों की तरफ रूख न करे।

बता दें कि सिरमौर में गत शनिवार 8 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ था, जो सुबह 10 बजे तक जारी रहा। इसके बाद रविवार शाम 3 बजे से फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद शाम को भी जगह जगह बारिश हुई। इससे आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा विभाग सिरमौर ने त्रिलोकपुर स्कूल की डीपीई को जारी किया नोटिस, ये है वजह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More