HomeHimachalतीसरी बार डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा मुख्यालय में...

तीसरी बार डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार

इस कार्यक्रम में भाजपा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट और भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

शिमला : वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल ने एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर अपनी तीसरी पारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके नाम की घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने से पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने डॉ. राजीव बिंदल को कुमकुम और चावल का टीका लगाया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ समेत समस्त पदाधिकारियों ने बिंदल को फूल मालाएं पहनाकर और लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शिमला पहुंचे थे। होटल पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, हिमाचल के 9 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये

सभी कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट और भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान पूरा सभागार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं हिमाचल आकर आपका अध्यक्ष आपको लौटा रहा हूं। यह बहुत कम होता है कि एक अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष बने। इसका मतलब डॉ. राजीव बिंदल में वह खूबी है जो कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाती है।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज, चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद इंदु गोस्वामी और हर्ष महाजन समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव-2026 का शुभारंभ, परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने की अध्यक्षता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More