HomeHimachalसिरमौर के ये युवा निशानेबाज राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, 10...

सिरमौर के ये युवा निशानेबाज राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 1 से 10 जुलाई तक आयोजित हो रही इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

नाहन/देहरादून : हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के दो निशानेबाज अंश चौधरी और मीनाक्षी शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी (क्रमशः पुरुष और महिला) में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के अध्यक्ष एवं आईआरबीएन छठी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर भागमल ठाकुर ने बताया कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 1 से 10 जुलाई तक आयोजित हो रही इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने बताया कि क्लब शूटिंग कोच सुरेश चौहान के मार्गदर्शन में युवाओं की ऊर्जा को खेलों में लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। युवाओं को उचित प्रशिक्षण, नशे से दूर रहने और अन्य नकारात्मक प्रभावों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार : ABVP 

उन्होंने बताया कि एयर राइफल स्पर्धाओं में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। वहीं, पिस्टल स्पर्धाओं के चयन के लिए मैच अभी लंबित हैं।

उधर, हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं के क्लब कोच सुरेश चौहान ने बताया कि अंश चौधरी और मीनाक्षी शर्मा ने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत के हासिल की है। उन्होंने बताया कि क्लब के निशानेबाज खेलों में दमदार प्रदर्शन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए अधिष्ठापन कार्यक्रम से होगा उच्च शिक्षा के नए चरण का आगाज, शैड्यूल तय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More