HomeWeatherसिरमौर, मंडी और कांगड़ा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें...

सिरमौर, मंडी और कांगड़ा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए 6 जुलाई को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लिहाजा, लोगों की परेशानी फिर बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है।

मौसम केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को जिला सिरमौर, मंडी और कांगड़ा के कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते बादल फटने व भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, चंबा, शिमला और सोलन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें:  3 माह में 1383 राजस्व मामलों का निपटारा, DC चंबा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए ये निर्देश

वहीं, 8 जुलाई को भी ऊना, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट और बाकि जिलों में यलो अलर्ट का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र ने प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि हिमाचल में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। जगह-जगह बादल फटने से जिला मंडी भारी त्रासदी का सामना कर रहा है। मंडी में आपदा के बीच 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 54 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

मंडी में आई आपदा इतनी भयावह है कि राहत व बचाव कार्यों के लिए सेना को भी मोर्चा संभालना पड़ा है। इससे पूर्व 24 जून को जिला कुल्लू में भी आपदा कहर बरपा चुकी है। बारिश के बीच लोगों में खौफ का माहौल पैदा हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  पढ़े-लिखे युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 110 पदों के लिए 3 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More