HomeHimachalSirmaurनाहन में जिलास्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आगाज, DC ने किया शुभारंभ, पहले...

नाहन में जिलास्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आगाज, DC ने किया शुभारंभ, पहले दिन इन्होंने जीते मैच

इस चैम्पियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों अंडर-11, 13, 15, 17 और अंडर-19 के साथ साथ सीनियर वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। 20 जुलाई तक चलने वाली इस चैम्पियनशिप में 200 युवा खिलाड़ी अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।

नाहन : जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2025 का शनिवार को इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स चंबा ग्राउंड नाहन में आगाज हो गया। इसका शुभारंभ DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया। इस अवसर पर एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा भी मौजूद रहे।

इस चैम्पियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों अंडर-11, 13, 15, 17 और अंडर-19 के साथ साथ सीनियर वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। 20 जुलाई तक चलने वाली इस चैम्पियनशिप में 200 युवा खिलाड़ी अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। शनिवार को दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 दोषियों को 4-4 साल का कठोर कारावास, 25,000-25,000 रुपये का जुर्माना

शाम 5 बजे तक अंडर-13 कन्या वर्ग में गीतिका तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-7, 21-7 से जीत हासिल की। वहीं, अंडर-11 बॉयज वर्ग में ठाकुर सौरव चौहान ने एक कड़े मुकाबले में 18-21, 21-15, 21-15 से जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस मौके पर जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र हिंदुस्तानी, सचिव संजय कालिया, कोषाध्यक्ष योगी ठाकुर, पीयूष ठाकुर, धनबीर, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  DC प्रियंका वर्मा ने अलग-अलग बैठकें कर विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More