HomeHimachalSirmaurयुवाओं को नौकरी न देने के बहाने सरकार ने किया भर्ती नियमों...

युवाओं को नौकरी न देने के बहाने सरकार ने किया भर्ती नियमों में बदलाव : मेलाराम शर्मा

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती नियमों में "अनैतिक बदलाव" कर उनके भविष्य के साथ "घिनौना खिलवाड़" करने का आरोप लगाया है।

नाहन : सरकारी नौकरी के लिए भर्ती नियमों में बदलाव को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती नियमों में “अनैतिक बदलाव” कर उनके भविष्य के साथ “घिनौना खिलवाड़” करने का आरोप लगाया है।

मेलाराम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी नौकरी को शुरुआती 2 वर्षों तक प्रशिक्षण आधार (ट्रेनिंग बेसिस) पर करने और उसके बाद दोबारा परीक्षा (री-एग्जामिनेशन) लेकर नियमित करने के संशोधित नियम लागू किए हैं। इसे उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ “भद्दा मजाक” करार दिया।

उन्होंने कहा कि इन संशोधित नियमों से सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई है कि अपनी प्रतिभा और उच्च शिक्षा के आधार पर नौकरी पाने वाले युवाओं को पहले 2 वर्षों के दौरान ही नौकरी से हटाने की तलवार लटका रही है। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद रोजगार के नाम पर युवाओं को कुछ नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:  Shri Renuka Ji Dam : 340 प्रभावितों के पहचान पत्र बनकर तैयार, इस दिन होंगे आवंटित

अब “बेतुके नियम” लागू करके सरकार ने अपनी प्रतिभा के दम पर नौकरी पाने वाले युवाओं को 2 वर्षों के प्रशिक्षण काल के दौरान नौकरी से हटाने का रास्ता तैयार कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन नियमों के तहत यदि कोई युवा अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर सरकारी नौकरी प्राप्त करता है, तो उसे 2 वर्षों तक सरकारी नियमों के कोई लाभ नहीं मिलेंगे और न ही वेतन वृद्धि होगी। इससे बेरोजगार युवाओं का सरकारी नौकरियों के प्रति मोह भंग होगा और उनके भविष्य की चिंता बढ़ जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरकारी भर्ती नियमों में पहले से ही 2 वर्षों के लिए प्रोबेशनरी पीरियड (परिवीक्षा अवधि) का प्रावधान है, लेकिन सुक्खू सरकार के इस बेतुके संशोधन के फरमान से अब 2 वर्षों तक प्रशिक्षण आधार पर नौकरी करने वाले कर्मियों पर नौकरी से बाहर करने की तलवार लटक गई है। साथ ही, उन्हें इस अवधि के दौरान सरकारी सेवा के लाभ भी नहीं मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूल छोड़ 6 बच्चों ने सरकारी स्कूल कांसर का किया रुख, सुविधाओं और प्रयासों का दिखा असर

मेलाराम शर्मा ने सरकार से इस तुगलकी फरमान को तुरंत वापस लेने की मांग की है। अन्यथा प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवक-युवतियों के भारी रोष के कारण सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More