HomeHimachalSirmaurनाहन में दुकानों-ढाबों पर चला पैन इंडिया रेस्क्यू ड्राइव, बाल श्रम पर...

नाहन में दुकानों-ढाबों पर चला पैन इंडिया रेस्क्यू ड्राइव, बाल श्रम पर अंकुश लगाने को दिए कड़े निर्देश

अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट किया कि अल्पायु बच्चों से काम करवाना उनके सर्वांगीण विकास और शिक्षा के अधिकार का घोर उल्लंघन है और यह कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है।

नाहन : बाल श्रम पर अंकुश लगाने और बच्चों को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने के मकसद से नाहन में ‘पैन इंडिया रेस्क्यू ड्राइव’ चलाया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर, जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), श्रम निरीक्षक नाहन, बाल कल्याण समिति (CWC) सिरमौर और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से शहर की दुकानों और ढाबों में औचक निरीक्षण किए।

इस अभियान का मुख्य लक्ष्य दुकानों और ढाबों में कार्यरत अल्पायु बच्चों की पहचान करना, बाल श्रम की रोकथाम और यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी बच्चा शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित न रहे। अभियान के दौरान दुकानदारों और ढाबा संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे किसी भी सूरत में छोटे बच्चों को काम पर न रखें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में महकेंगी अमरूद की बगिया, 2400 बीघा खेती की योजना तैयार, बदलेगी किसानों की तकदीर

अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट किया कि अल्पायु बच्चों से काम करवाना उनके सर्वांगीण विकास और शिक्षा के अधिकार का घोर उल्लंघन है और यह कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है।

इस संयुक्त पहल के दौरान बाल कल्याण समिति (CWC) सिरमौर की अध्यक्ष रजनीशा, श्रम निरीक्षक नाहन विवेक नेगी, चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर की समन्वयक ईशु ठाकुर और काउंसलर नीलम शर्मा, बाल कल्याण समिति की सदस्य विनम्रता, DCPU सिरमौर के आउटरीच वर्कर कुलदीप और नाहन पुलिस विभाग से वीना सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  निहोग स्कूल के 72 बच्चों के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति ने बनाया खास दिन, नन्हें चेहरों पर आई मुस्कान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More