होमHimachalSirmaurइस सड़क की बहाली के लिए मंत्री तक पहुंचे पर 2 साल...

इस सड़क की बहाली के लिए मंत्री तक पहुंचे पर 2 साल से नहीं हुआ समाधान, अब दिया अल्टीमेटम

जिला सिरमौर के सांगना से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सताहन को जोड़ने वाली सड़क पिछले दो साल से बंद पड़ी है। भूस्खलन और लगातार मलबा आने के कारण यह सड़क पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के सांगना से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगना सताहन को जोड़ने वाली सड़क पिछले दो साल से बंद पड़ी है। भूस्खलन और लगातार मलबा आने के कारण यह सड़क पूरी तरह ठप है। इससे न केवल ग्रामीण परेशान, बल्कि स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस मुद्दे पर अब भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है।

भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के साथ लगते उपगांव सार के किसानों और बागवानों को हो रही है। वे बड़ी मात्रा में नकदी फसलें उगाते हैं, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने से उन्हें अपनी उपज को दो किलोमीटर दूर सांगना तक पीठ पर ढोकर ले जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:  विद्युत मंडल नाहन में लगेंगे 54 हजार स्मार्ट मीटर, 9500 बदले, बोर्ड ने की ये अपील

रावत ने बताया कि उन्होंने इस सड़क को खुलवाने के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी मुलाकात की थी। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग नाहन के अधीक्षण अभियंता को सड़क बहाल करने के आदेश भी दिए थे, लेकिन दो साल बाद भी स्थिति जस की तस है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता भी विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं उठाते हैं। इलाके में लोगों को हो रही परेशानियों से उनका लेना-देना नहीं है और न ही नेताओं को लोगों की समस्याओं की कोई परवाह है।

रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग 10 दिनों के भीतर इस सड़क संपर्क मार्ग को बहाल नहीं करता है, तो स्थानीय ग्रामीण सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के गणेश मंदिर में बड़ी चोरी, 45 लाख की चांदी की पालकी समेत सोने के कुंडल और नकदी भी ले उड़े चोर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More