HomeAgricultureफसलों का बीमा करने की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर...

फसलों का बीमा करने की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

मक्की और धान दोनों फसलों के लिए बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर है, जिसमें किसानों को बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा, जबकि शेष प्रीमियम राशि का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 

नाहन : जिला सिरमौर के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की और धान की फसलों का बीमा अब 31 जुलाई, 2025 तक करवा सकते हैं।

उप निदेशक कृषि सिरमौर डा. राजकुमार ने बताया कि इन फसलों का बीमा करवा कर किसान फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, सैलाब, प्राकृतिक आग, भूमि कटाव आदि के जोखिम से फसलों को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान और स्थानीयकृत आपदाओं से होने वाले नुकसानों की भी भरपाई की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि मक्की और धान दोनों फसलों के लिए बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर है, जिसमें किसानों को बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा, जबकि शेष प्रीमियम राशि का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में चांदी जीत लौटी मनीषा और चीफ द मिशन धर्मेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत, विधायक ने दिया सम्मान

जिला में कृषि बीमा कंपनी ए.आई.सी. फसलों के बीमे के लिए चयनित की गई है। फसल बीमा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नजदीकी कृषि कार्यालय अथवा कृषि बीमा कंपनी ए.आई.सी. के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।

नाहन खंड के किसान 98166-40065, पच्छाद में 94598-15765, श्री रेणुका जी और शिलाई में 86298-08485 और पांवटा साहिब में 82192-82290 नंबर पर संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर किए तैयार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More