HomeHimachalसरकारी बसों के चालान पर भड़की जनवादी महिला समिति, बोली- पहले अतिरिक्त...

सरकारी बसों के चालान पर भड़की जनवादी महिला समिति, बोली- पहले अतिरिक्त बसें चलाओ, फिर करो कार्रवाई

उन्होंने कहा कि वे यातायात नियमों का सम्मान करते हैं, लेकिन नियमों का पालन तभी संभव है, जब लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं हों। उन्होंने मांग की कि सरकार पहले अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करे और उसके बाद ही ऐसे चालान करे।

नाहन : ओवरलोडिंग को लेकर सरकारी बसों के किए जा रहे चालान को लेकर जनवादी महिला समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, जिला सचिव अमिता चौहान, जिला कोषाध्यक्ष आशा शर्मा और उपाध्यक्ष सेवती कमल ने एक संयुक्त बयान जारी कर आईटीआई नाहन के समीप सरकारी बस का चालान करने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि चालान करने की बजाय सरकार को अतिरिक्त बसों का इंतजाम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर रोजाना हजारों लोग अपने दैनिक कामों, नौकरी और अन्य सरकारी कामों के लिए आते हैं। सभी रूटों की बसों में भारी भीड़ होती है। ऐसे में बस चालक अगर स्टैंडिंग सवारियों को नहीं बिठाएंगे, तो लोग अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचेंगे?” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियमित रूट भी बंद कर रही है, जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है।

ये भी पढ़ें:  मैनेजमेंट के क्षेत्र में भविष्य संवारने का मौका: IIM SIRMOUR ने मांगे बीएमएस के लिए आवेदन

उन्होंने जोर देकर कहा कि वे यातायात नियमों का सम्मान करते हैं, लेकिन नियमों का पालन तभी संभव है, जब लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं हों। उन्होंने मांग की कि सरकार पहले अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करे और उसके बाद ही ऐसे चालान करे।

जनवादी महिला समिति ने कहा कि रामाधौण रूट पर सुबह एक अतिरिक्त बस चलाई जाए, ताकि स्कूल, कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों को सुविधा मिल सके। कौलांवालाभूड रोड़ पर भी एक अतिरिक्त बस शुरू की जाए, ताकि आमजन की परेशानी दूर हो। इसके साथ साथ बाईला-पंजाहल रोड़ पर भी एक अतिरिक्त बस चलाई जाए, क्योंकि इस रूट पर भी सवारियों की संख्या बहुत ज़्यादा है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में यमुना नदी से मिला 11 वर्षीय बच्ची का शव, परिजनों ने जताया शक, लोग एसडीएम से मिले

उन्होंने कहा कि इन रूटों पर बसों की कमी के कारण ही ओवरलोडिंग की समस्या है। सरकार को चाहिए कि वह जनता को सुविधाएं देना सुनिश्चित करे, न कि चालान करके उनकी मुश्किलें बढ़ाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More