HomeHimachalSolanसपरून पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति और Re-KYC अभियान का सफल आयोजन,...

सपरून पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति और Re-KYC अभियान का सफल आयोजन, शिविर में पहुंचे विभिन्न बैंकों के अधिकारी

ग्रामीणों ने इस पहल का पूरा फायदा उठाया, जिसमें 150 खातों की Re-KYC मौके पर ही पूरी की गई और कई लोगों ने बीमा और पेंशन योजनाओं के लिए नामांकन भी कराया। कई बैंकों ने लिया हिस्साइस खास मौके पर यूको बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, जोगिंद्रा बैंक और परमाणु को-ऑपरेटिव बैंक जैसे कई बड़े बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

सोलन : सपरून ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन को घर-घर पहुंचाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वित्तीय सेवा विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान’ का हिस्सा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर, भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से आशीष कुमार शर्मा व राहुल जोशी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश कुमार शर्मा, अंचल प्रमुख रचना मिश्रा यूको बैंक सोलन, एस.बी.आई. के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार छाबड़ा और अग्रणी जिला प्रबंधक सोलन से तमन्ना मोदगिल समेत एलडीएम ऑफिस सोलन से स्वर्ण दीप नेगी व विभिन्न बैंकों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन

इस शिविर में न केवल ग्रामीणों को बैंक खातों, बीमा और पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी मिली, बल्कि हाथों-हाथ Re-KYC भी करवाई गई। RBI के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए जरुरी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में यूको बैंक की अंचल प्रमुख रचना मिश्रा ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) जैसी प्रमुख योजनाओं के फायदे बताए।

ग्रामीणों ने इस पहल का पूरा फायदा उठाया, जिसमें 150 खातों की Re-KYC मौके पर ही पूरी की गई और कई लोगों ने बीमा और पेंशन योजनाओं के लिए नामांकन भी कराया। कई बैंकों ने लिया हिस्साइस खास मौके पर यूको बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, जोगिंद्रा बैंक और परमाणु को-ऑपरेटिव बैंक जैसे कई बड़े बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में नए साल की सुबह जोरदार धमाका, भवनों के शीशे टूटे, मची अफरा-तफरी, इलाका सील

इन सभी बैंकों ने मिलकर ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ा और उनकी Re-KYC प्रक्रिया को पूरा करने में मदद की। अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बताया कि यह अभियान देश के हर गांव तक वित्तीय सुरक्षा और जागरूकता पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि ग्रामीण भी डिजिटल दुनिया से जुड़कर खुद को मजबूत बना सकें।

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित कर जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, Re-KYC और डिजिटल सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा या बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट से संपर्क करके इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

ये भी पढ़ें:  नंबर प्लेट नहीं लगाई या ऐसा काम किया तो आपका वाहन भी होगा जब्त, यहां पुलिस अपना रही कड़ा रुख
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More