HomeHimachalSolanघरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से हमला, बाल-बाल बची बेटी; आरोपी...

घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से हमला, बाल-बाल बची बेटी; आरोपी गिरफ्तार

आरोपी का गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ। वह किचन के अंदर गया और चाकू लेकर आया, जिससे उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सोलन : जिला सोलन के अर्की में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले ईंट फेंककर मारने की कोशिश की, जिससे उनकी बेटी बाल-बाल बची।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह वारदात 21 अक्टूबर को अर्की के भूमती क्षेत्र में हुई। भूमती निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से पिछले 5-6 वर्षों से विवाद चल रहा है, जिस कारण वह इनसे अलग रहता है। इनका खर्चे को लेकर अर्की कोर्ट में केस चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना, सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 21 अक्टूबर को जब महिला अपनी घासनी से घास लेकर घर लौटी तो उसने अपने पति से किचन की चाबी वापस मांगी।

इस पर इसके पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में आकर इनकी तरफ एक ईंट फेंक मारी। ईंट उनकी बेटी को लगने से बाल-बाल बची।

आरोपी का गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ। वह किचन के अंदर गया और चाकू लेकर आया, जिससे उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर ने मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (MLC) पर पीड़िता को आई चोट को “गंभीर प्रकृति” (Grievous in nature) और “धारदार हथियार से” (Sharp) होना बताया है।

ये भी पढ़ें:  डीसी गंधर्वा राठौड़ के आदेश: सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट्स जल्द किए जाएं दुरुस्त

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने हमले में इस्तेमाल किए चाकू को बरामद किया और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी देव राज (48) को गिरफ्तार कर लिया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी घरेलू हिंसा का एक मामला और चोरी का एक मामला दर्ज है, जिसमें उसने एक मंदिर से नकदी चोरी की थी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में महकेंगी अमरूद की बगिया, 2400 बीघा खेती की योजना तैयार, बदलेगी किसानों की तकदीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More