HomeHimachalSirmaurविकास कार्यों का निष्पादन समय व पारदर्शिता से पूर्ण करें अधिकारी :...

विकास कार्यों का निष्पादन समय व पारदर्शिता से पूर्ण करें अधिकारी : सीमा कन्याल

जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

नाहन : जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक जिला सिरमौर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य किन्हीं कारणों से लंबित हैं, उन्हें पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में जनवरी महीने के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लें और विकास कार्यो का निष्पादन समय पर व पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के आपसी समन्वय के तहत विकास कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी, जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में विकास कार्य भी पूर्ण होंगे।

सीमा कन्याल ने कहा कि जिला परिषद की यह विशेष बैठक जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में जिला अंकेक्षण अधिकारी अजय सहाय ने सभी वार्डों से संबंधित मद क्रमवार प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें:  भव्य शोभायात्रा के साथ सराहां में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला शुरू, DC सिरमौर ने किया शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य, खंड विकास अधिकारी व उनके अधीन कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More