HomeHimachalपांवटा साहिब पुलिस ने पकड़ी डोडे की बड़ी खेप, अंधेरे का फायदा...

पांवटा साहिब पुलिस ने पकड़ी डोडे की बड़ी खेप, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

पुल के किनारे आते ही मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस टीम को देख लिया और अपनी मोटरसाइकिल को नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह यमुनापाथ की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने डोडे (अफीम) की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि, इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस विश्वकर्मा चौक पर मौजूद थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा का एक व्यक्ति अपने गांव में डोडे अफीम बेचने का काम करता है, जो मोटरसाइकिल पर कुंजा ग्रांट की तरफ से डोडे खरीद कर खेप सफेद रंग के कट्टे में लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है।

इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस बीच मोटरसाइकिल नंबर एचआर 02एवी-9043 कुल्हाल की तरफ से पांवटा साहिब की ओर आती दिखाई दी। पुल के किनारे आते ही मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस टीम को देख लिया और अपनी मोटरसाइकिल को नीचे गिरा दिया।

ये भी पढ़ें:  आंधी-बारिश का कहर: एनएच-07 पर पेड़ गिरा, कालाअंब-पांवटा हाईवे घंटों जाम से थमा

इसके बाद वह यमुनापाथ की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे को चेक किया, तो उसमें से भूरे रंगे के डोडे कुल वजन 24.645 किलोग्राम बरामद किए।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। वह जल्द गिरफ्तार होगा।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी सिरमौर की ये बेटी, राजस्थान में दिखाएगी दम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More