HomeHimachalसिरमौर में फर्जी नंबर प्लेट, ओवलोडिंग पर चला RTO का डंडा, 2.55...

सिरमौर में फर्जी नंबर प्लेट, ओवलोडिंग पर चला RTO का डंडा, 2.55 लाख का जुर्माना

RTO सिरमौर सोना चंदेल ने ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ शुक्रवार शाम मोगीनंद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में तीन वाहन संचालकों पर 2.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया और एक वाहन को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया।

कालाअंब : RTO सिरमौर सोना चंदेल ने ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ शुक्रवार शाम मोगीनंद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में तीन वाहन संचालकों पर 2.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया और एक वाहन को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया।

आरटीओ ने बताया कि एक डंपर (HR 45C-8181) को शैंपू उद्योग के पास पकड़ा गया, जो ओवरलोड था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस डंपर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जिसका असल नंबर (HR 66B 3414) था। इस पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ ने चालान कर 1.37 लाख का जुर्माना किया। साथ ही मामले को आगे की कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी कालाअंब को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:  ठेके पर नकाबपोशों ने गंडासा दिखाकर लूटा हजारों का कैश, शराब और मोबाइल, जांच में जुटीं पुलिस टीमें

इसके साथ साथ एक अन्य ओवरलोड डंपर पर 94 हजार का जुर्माना लगाया गया। इस डंपर में 12 टन एक्स्ट्रा लोड था। लिहाजा, संचालक पर ये कार्रवाई की। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली शिकायत के आधार पर एक ट्रैक्टर को भी व्यावसायिक काम में इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जिस पर 24 हजार का जुर्माना लगाया गया।

आईटीओ सिरमौर ने कहा कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में भी ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों और संचालकों से आग्रह किया कि वे नियमों का पालन करें और विभाग को भी सहयोग दें।

ये भी पढ़ें:  रात को स्कूटी से घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हादसे में मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More