HomeAccidentNH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत,...

NH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ट्रक सेब से लदा हुआ था, जो पिंजौर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 6:30 बजे ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। हादसे में कुंदन ट्रक के नीचे दब गया और कुछ ही पलों में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर कटासन देवी मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह एक ट्रक (एचपी 08ए-7856) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मृतक की पहचान कुंदन (35) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव गलौड़ी रुसला, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है, जबकि राकेश (32) पुत्र जगत राम गांव रुसला, तहसील नेरवा, जिला शिमला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका मेडिकल कालेज नाहन में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ट्रक सेब से लदा हुआ था, जो पिंजौर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 6:30 बजे ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। हादसे में कुंदन ट्रक के नीचे दब गया और कुछ ही पलों में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  किसान दिवस पर धौलाकुआं में किसानों ने सीखे बागवानी से आय दोगुनी करने के तरीके, डॉ. प्रियंका ने दिया प्रशिक्षण

हादसे के बाद स्थानीय लोग और वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मियों पर 28 लाख उपभोक्ताओं का भार, फिर भी सुविधाओं की दरकार : रणवीर ठाकुर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More